भावाअशिप - शुष्क वन अनुसंधान संस्थान

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय

भावाअशिप - शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून (ICFRE) ,के आठ संस्थानों में से एक है। वानिकी अनुसंधान से सम्बध्द इस संस्थान का उद्देष्य वानिकी और संबंधित क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान कर उत्पादकता और वानस्पतिक क्षेत्र में वृध्दि करना, जैव विविधता का संरक्षण् करना तथा संस्थान के निर्धारित कार्य क्षेत्रों राजस्थान, गुजरात, दादरा और नागर हवेली के गर्म शुष्क और अर्ध्द शुष्क क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं हेतु प्रौद्योगिकी का विकास करना है। संस्थान परिसर न्यू पाली रोड, जोधपुर पर 66 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।

अंतिम समीक्षा एवं अद्यतन तिथि: 02 Jun 2026

Ctrl+F2