भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद्
(पर्यावरण, वन मंत्रालय एवं जलवायु परिवर्तन ,भारत सरकार)
 

परिपत्र


 
Back
 
सूचना का अधिकारी अधिनियम, 2005 के प्रावधान कार्यान्वयन
 

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के कार्यान्वयन हेतु महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नामोद्दिष्ट किया है-

 
अपीलीय अधिकारी का नाम : निदेशक, आफरी
जन सूचना अधिकारी का नाम : श्री के. सी. गुप्ता, हिन्दी अधिकारी  
प्रथम जन सूचना अधिकारी की  अनुपस्थिति में अगले जन सूचना अधिकारी का नाम : सुश्री दिशा मीणा , अनुसंधान अधिकारी
 

सूचना का अधिकार अधिनियम,2005 के अंतर्गत सभी आवेदन निर्धारित फॉरमेट  (दो प्रतियों में) में रूपये 10/- मय शुल्क जो कि नकद/डिमाण्ड ड्राफ्ट/बैंकर्स चैक जो कि निदेशक, शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के पक्ष में देय हो, आवेदन के साथ संलग्न कर जन सूचना अधिकारी के कार्यालय में 9.00 बजे से 5.30बजे तक श्रीमती राजेश्री जेम्स, आशुलिपिक-॥ द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। उनके द्वारा एक प्रति पर आवेदन प्राप्ति की पावती दी जाएगी।  मुहैया की जाने वाली सूचना हेतु निम्नानुसार निर्धारित दरों पर प्रभार का नकद/डिमाण्ड ड्राफ्ट/बैंकर्स चैक जो कि निदेशक, शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर के पक्ष में में देय हो, भुगतान करना होगा-

 

1.

नकल अथवा फोटो कॉपी हेतु रूपये 2/- प्रति पेज(ए4 अथवा ए3 साईज कागज)

2.

बड़े आकार के कागज हेतु वास्तविक अथवा कॉपी की लागत दर।

3.

सैम्पलों अथवा मॉडलों हेतु वास्तविक लागत दर एवं

4.

प्रथम एक घंटे के लिए अभिलेख के अवलोकन हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा तथा पश्चात्वर्ती प्रत्येक घंटे (अथवा किसी भाग) हेतु शुल्क रूपये 5/- देय होगा।

5.

किसी डिस्केट अथवा फलॉपी में मुहैया कराई जाने वाली सूचना हेतु शुल्क रूपये 5/- देय होगा एवं

6.

मुद्रित रूप  में मुहैया की जाने वाली सूचना प्रत्येक प्रकाशन हेतु नियत दर पर अथवा प्रकाशन के किसी भाग हेतु रूपये 2/- प्रति फोटोकॉपी पेज की दर से शुल्क देय होगा।

 

सूचना का अधिकार/अधिनियम, 2005 जो कि छह अध्याय में है से संबंधित परिपत्र की प्रति सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्न तथा सूचना पुस्तिका जो कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की वेबसाइट ूण्च्मतेउपदण्दपबण्पद  पर उपलब्ध है से डाउनलोड की जा सकती है। उक्त सूचना पुस्तिका संस्थान के जन सूचना अधिकारी तथा संस्थान के पुस्तकालय में भी सूचना हेतु उपलब्ध है।

 
(निदेशक)

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान,जोधपुर

 
 

निदेशक का संदेश



 (डॉ. आशुतोष कुमार त्रिपाठी)

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) की ओर से, मैं संस्थान की वेबसाइट पर आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ । आफरी का शुष्क और अर्ध-शुष्क वानिकी अनुसंधान.... आगे देखे»

फोटो गैलरी


आगे देखे»

भा.वा.अ.शि.प संस्थान


कॉपीराइट © 2014 - शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (शु.व.अ.सं.) रूपांकित, विकसित और मेजबानी द्वारा सूचना प्रौधोगिकी प्रभाग,भा.वा.अ.शि.प.