आनुवांशिकी एवं वृक्ष सुधार प्रभाग
प्रस्तावना
आनुवंशिकी एवं वृक्ष सुधार प्रभाग अनुवांशिक स्रोतों और विभिन्नता संरक्षण, उदगम स्रोत परीक्षण द्वारा आनुवंशिक विभिन्नताओं की जाँच, रोपण सामग्री में सुधार, ऊतक संवर्धन तथा शुष्क व अर्द्ध शुष्क क्षेत्रों की वृक्ष प्रजातियों के कायिक प्रवर्धन की परम्परागत विधियों से बहु मात्रा में उत्पादन किए जाने पर अनुसंधान कार्य कर रहा है। प्रभाग औषधीय एवं आर्थिक महत्व की अति दोहन वाली वन वृक्ष प्रजातियों पर आनुवंशिक इंजीनियरी अनुसंधान को भी बढावा देने की दिशा में पहल कर रहा है। अनुसंधान कार्यों के लिए प्रभाग अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है और सुसंस्थापित ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला है।
|

Tissue Culture Lab
|

Tissuecultured Plants of Bamboo
|
उद्देश्य
- वन उत्पादकता बढ़ाने के लिए अनुवंशिकी स्रोतों का उपयोग व संरक्षण
- आगामी वृक्ष प्रजनन कार्यों के लिए अनुवंशिकी विभिन्नता का संरक्षण
- भौगोलिक विभिन्नता वाले वृक्षों का वृक्षारोपण स्थल के अनुरुप चयन, रोपण सामग्री सुधार
- अनुसंधान की जैव तकनीक का उपयोग कर स्थानीय प्रजातियों के वैकल्पिक एवं बहु मात्रा में उत्पादन लिए जाने हेतु तकनीक विकसित करना
- अनुवंशिकी इंजीनियरी द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले वृक्ष तैयार करने की तकनीक बनाना
- आणविक स्तर पर अनुवंशिकी के अध्ययन हेतु नवीनतम तकनीक का उपयोग
|
|
नवीन जानकारी
रोजगार एवं निविदाएं
|